Direction by Almighty God
निराश्रित जनों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए 6 जनवरी 2022 से प्रतिबद्ध।
COMMITTED TO IMPROVING QUALITY OF LIFE OF DESTITUTE NEEDY SINCE
6TH JANUARY 2022.
आज उनकी आँखों में नमी है, कल उनके चेहरों पर मुस्कान होगी। इस मुस्कान को बरकरार रखने के लिए, आइए हम सब मिलकर कदम बढ़ाएँ—खुशियों की ओर।
Today, their eyes are filled with tears; tomorrow, their faces will be lit with smiles. To keep those smiles alive, let us join hands and move together towards happiness.
माता-पिता अपने बच्चों को खुशियाँ देने, उनका पालन-पोषण करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देते हैं। वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और जीवनभर परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाते हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश, जीवन की संध्या में कुछ बुजुर्ग अपनों की उपेक्षा और बेरुखी के कारण अकेले रह जाते हैं।
हमारे समाज में ऐसे अनेक निराश्रित (Destitute), परित्यक्त (Abandoned), बेघर (Homeless), बुजुर्ग (Elderly) एवं अन्य असहाय और संवेदनशील परिस्थितियों में जीवनयापन करने वाले व्यक्ति (Vulnerable Persons) हैं, जिनके पास रहने के लिए सुरक्षित स्थान, पर्याप्त भोजन, उचित वस्त्र या देखभाल करने वाला कोई अपना नहीं होता।
इनमें वे बुजुर्ग भी शामिल हैं जिन्हें उनके परिवारों ने छोड़ दिया है, ऐसे बेघर व्यक्ति जिन्हें आश्रय की आवश्यकता है तथा ऐसे असहाय और जरूरतमंद लोग जो बीमारी, शारीरिक कमजोरी, उपेक्षा या विपरीत परिस्थितियों के कारण अत्यंत कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। इनमें से अनेक लोग रैन बसेरों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सड़कों के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भूख, असुरक्षा, अकेलेपन और उपेक्षा का सामना करते हैं।
ऐसे ही Destitute, Abandoned, Homeless, Elderly and Vulnerable Persons अर्थात् निराश्रित, परित्यक्त, बेघर, बुजुर्ग एवं अन्य असहाय जरूरतमंद व्यक्तियों को सम्मान, अपनत्व और सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से A2Z Foundation (Registered Trust) द्वारा “खुशियों की ओर” सेवा परियोजना का निःशुल्क संचालन किया जा रहा है।
इस सेवा परियोजना के अंतर्गत जरूरतमंद व्यक्तियों की परिस्थितियों और आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें निःशुल्क आवास, बिस्तर, भोजन, वस्त्र, सामान्य प्राथमिक देखभाल तथा मानवीय सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।
हमारा उद्देश्य केवल आश्रय प्रदान करना नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान, अपनत्व और आशा का संचार करना है, जिन्हें जीवन की कठिन परिस्थितियों ने असहाय बना दिया है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को ऐसा वातावरण मिले, जहाँ वह स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और अपनत्व से जुड़ा हुआ महसूस कर सके।
हम मानते हैं कि प्रत्येक मानव जीवन अनमोल है और हर व्यक्ति सम्मान, करुणा एवं देखभाल का अधिकारी है। हमारे लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है।
आपका सहयोग किसी भूखे को भोजन, किसी बेघर को आश्रय और किसी निराश्रित व्यक्ति को जीवन जीने की नई उम्मीद दे सकता है।
आइए, हम सब मिलकर ऐसा समाज बनाने का प्रयास करें, जहाँ कोई भी व्यक्ति केवल इसलिए उपेक्षित न रह जाए क्योंकि उसके साथ खड़ा होने वाला कोई नहीं है।
आपका साथ, किसी के जीवन में नई सुबह ला सकता है।
आइए, मानवता की सेवा में मिलकर कदम बढ़ाएँ—खुशियों की ओर।
Today, their eyes are filled with tears; tomorrow, their faces will be lit with smiles. To keep those smiles alive, let us join hands and move together towards happiness.
Parents dedicate their lives to nurturing their children, providing them with love and opportunities, and helping them become independent. They work tirelessly to secure their children's future and fulfil their family responsibilities. Sadly, however, some elderly people face neglect, abandonment and loneliness in the later years of their lives.
Across our society, many destitute, abandoned, homeless, elderly and vulnerable persons struggle to meet their most basic needs. Some have been abandoned by their families, while others have no safe place to live, insufficient food, appropriate clothing or anyone to care for them. Many face difficult circumstances due to poverty, neglect, physical weakness, illness or the absence of a support system.
Some are found struggling at night shelters, bus stations, railway stations, roadside areas and other public places, where they endure hunger, insecurity, loneliness and hardship.
With the aim of extending compassionate care and support to these individuals, A2Z Foundation (Registered Trust) operates the “Khushiyon Ki Ore” service project, providing free shelter and essential support to destitute, abandoned, homeless, elderly and other vulnerable persons.
Depending on individual needs and circumstances, the services include free accommodation, bedding, food, clothing, basic primary care and compassionate assistance.
Our mission goes beyond providing shelter. We strive to restore dignity, create a sense of belonging and bring hope to the lives of people facing abandonment, hardship and vulnerability. We aspire to create an environment where every individual feels safe, respected and cared for.
We believe that every human life is precious and that every person deserves dignity, compassion and care. For us, serving humanity is an expression of service to God.
Your support can provide food to someone who is hungry, shelter to someone who is homeless and hope to someone who has been left without support.
Together, let us work towards a compassionate society where no person is neglected simply because they have no one to stand beside them.
Your support can bring a new dawn into someone's life.
Join us in serving humanity and spreading happiness—Khushiyon Ki Ore.
Operated by: A2Z Foundation (Registered Trust)
Service Project: Khushiyon Ki Ore
Location: Village Nalgadha, Sector 145, Noida, Uttar Pradesh, India







